CENTRE NEWS EXPRESS (26 JANUARY DESRAJ)
-श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन आगमन पर्व के उपलक्ष्य में रविदासिया धर्म प्रचार कमेटी मकसूदा एरिया और समस्त क्षेत्र की संगतों के सहयोग से रविवार, 25 जनवरी को एक विशाल एवं अलौकिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

भक्ति भाव से सराबोर यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे मकसूदा चौक से गुरु महाराज के स्वरूप की छत्रछाया और ‘ में आरंभ हुई। इस दौरान पूरा मार्ग ‘सतगुरु रविदास महाराज की जय’ और ‘जो बोले सो निहाल’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
शोभायात्रा की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि इसमें शामिल सुंदर पालकी साहिब और धार्मिक भजनों पर थिरकती संगतों का उत्साह देखते ही बनता था।
कमेटी के प्रधान रेशम जस्सल और जनरल सेक्रेटरी राजकुमार बसरा (पूर्व जीएम मंडी बोर्ड पंजाब) ने बताया कि यह शोभायात्रा मकसूदा चौक से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों और मुख्य मार्गों से गुजरी।
जगह-जगह संगतों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया। शोभायात्रा का समापन शाम को वापस मकसूदा चौक पर ही हुआ।
राजनीतिक दिग्गजों ने भरी हाजिरी: गुरु के अटूट लंगर और सम्मान समारोह ने बढ़ाई शोभा
इस पावन अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक हस्तियों ने भी विशेष रूप से अपनी हाजिरी लगवाई। शोभायात्रा में पहुंचे विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी और उत्तरी हलके के इंचार्ज दिनेश ढल, एडवोकेट बलविंदर कुमार बसपा नेता, पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कमेटी की ओर से सिरपाओ भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।

वक्ताओं ने गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं—जाति-पाति का भेदभाव मिटाने और मानवता की सेवा—पर चलने का संदेश दिया।
संगतों की सेवा के लिए पूरे मार्ग में विभिन्न कमेटियों और मोहल्ला निवासियों की ओर से गुरु के अटूट लंगर, फल, चाय और जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में , चेयरमैन करनैल बंगड,वाइस चेयरमैन मोहन जस्सल, वाइस प्रेसिडेंट तिलक राज जस्सल, पवन कुमार, वाइस सेक्रेटरी डॉ. सुखदेव राज, कैशियर अमरीक चंद और प्रेस सेक्रेटरी मनीष माही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही, पार्षद नीरज जस्सल, पूर्व पार्षद देसराज जससल, सरपंच तीर्थ लाडी नुसी, भूपिंदर भिंडा, अजय विरदी, राम लाल केटी, रेशम दास, बलविंदर कुमार गोरा, बनिस बोसी, जसपाल जजा, डॉ. जोगिंदर पाल टिक्का, कुलदीप कुमार साबी, विजय भाटिया नॉर्थ संगठन इंचार्ज, गुरदीप सिंह फौजी पार्षद,नरिंदर, हरदयाल केटी, देवराज माही,भगत राम, परमजीत पम्मा, अशोक कुमार, राज कुमार, राम कुमार सेवा दास और राजा सहोता नागरा जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यातायात और संगतों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि इसने आपसी भाईचारे और एकता का भी एक मजबूत संदेश दिया।



