Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeNationalबजट में देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात, वित्त...

बजट में देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान ; मेगा टेक्सटाइल पार्क भी स्थापित किया जाएगा

CENTRE NEWS EXPRESS (1 FEBRUARY DESRAJ)

Union Budget 2026 Speech Live: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां Aam Budget पेश कर रही हैं। Budget 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जब से सत्ता संभाली है तब से यह सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए सुधार किए गए हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन उपायों से लगभग 7 फीसदी की उच्च विकास दर हासिल हुई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से जिंदा करने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘आर्थिक विकास को तेज करने के लिए मैं 6 क्षेत्रों में दखल देने का प्रस्ताव करती हूं। ये क्षेत्र हैं 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना, पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से जीवित करना, चैंपियन MSME बनाना, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना, लंबे समय तक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना और शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना।’ आइए, जानते हैं वित्त मंत्री ने और क्या-क्या अहम ऐलान किए हैं।

मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं ‘चैलेंज मोड’ में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं। साथ ही, मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज’ पहल शुरू करने का भी प्रस्ताव रखती हूं।

देश में चलेंगी 7 हाई स्पीड ट्रेनें- वित्त मंत्री

बजट में देश को हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शहरों के बीच सात हाई स्पीड ट्रेन चलेंगी। इसमें पुणे-मुंबई, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी शामिल हैं।

4 राज्यों में बनेंगे समर्पित ‘रेयर-अर्थ कॉरिडोर’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘रेयर अर्थ स्थायी चुम्बकों के लिए एक योजना 2025 में शुरू की गई थी। अब हम खनिज संपन्न राज्यों- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को समर्पित ‘रेयर-अर्थ कॉरिडोर’ स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव करते हैं।’

वैश्विक चुनौतियों के बीच ‘विकसित भारत’ का संकल्प- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘आज हम एक ऐसे बाहरी वातावरण का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं, और संसाधनों व आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधाएं आ रही हैं। नई तकनीकें उत्पादन प्रणालियों को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत महत्वाकांक्षा और समावेशिता के बीच संतुलन बनाते हुए, ‘विकसित भारत’ की ओर अपने आत्मविश्वासपूर्ण कदम बढ़ाना जारी रखेगा। एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में, जिसकी व्यापारिक और पूंजीगत जरूरतें विस्तार ले रही हैं, भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़े रहना चाहिए, अधिक निर्यात करना चाहिए और स्थिर, दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करना चाहिए।’

खेलकूद के सामान सस्ते होंगे: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि खेलकूद के सामान सस्ते होंगे। गांवों के लिए बड़ी स्कीम का ऐलान किया। महात्मा गांधी स्वरोजगार का ऐलान, SME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान। इससे खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। बच्चों का खेलकूद की तरफ रुझान बढ़ेगा।

केरल, तमिलनाडु में नया माइनिंग कॉरिडोर- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2 हाईटेक टूल रूम बनेंगे। केरल, तमिलनाडु में नया माइनिंग कॉरिडोर बनेंगे। साथ ही, कपड़ा सेक्टर के लिए नई स्कीम का ऐलान किया। आर्थिक विकास को गति देने और उसे बनाए रखने के लिए, मैं छह क्षेत्रों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव करती हूं – 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ाना; पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प करना; MSMEs को ‘चैंपियन’ बनाना; बुनियादी ढांचे को गति देना; दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; और शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments