HomeCrimeपंजाब में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के DC बदले;...

पंजाब में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के DC बदले; जालंधर के DC वरजीत वालिया अपनी जगह बरकरार

20 IAS officers transferred in Punjab; DCs of 6 districts replaced; Jalandhar DC Varjit Walia remains in his post.

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 नवंबर को 20 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से जारी आदेशों में छह जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) को बदल दिया गया है। इनमें रूपनगर, लुधियाना, बरनाला, एसएएस नगर (मोहाली), पटियाला और तरनतारन शामिल हैं। वहीं जालंधर के DC वरजीत वालिया का नाम तबादला सूची में शामिल नहीं है।

सरकार ने रूपनगर की DC कोमल मित्तल को बदलकर बरनाला भेजा है। उनकी जगह रूपनगर में आदित्य डचलवाल को नियुक्त किया गया है। आदित्य डचलवाल पहले रूपनगर के DC थे। इसी तरह पटियाला के DC हिमांशू अग्रवाल को लुधियाना भेजा गया है, जबकि लुधियाना के DC हिमांशू जैन को पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की आपस में अदला-बदली की गई है।

बरनाला में अभिजीत कपलिश को नया DC नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्हें नगर निगम बरनाला के कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। बरनाला के पूर्व DC हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक लगाया गया है।

एसएएस नगर (मोहाली) में कोमल मित्तल की जगह आदित्य डचलवाल को नया DC बनाया गया है। वहीं तरनतारन में राहुल की जगह निर्मल ओसेपचन को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राहुल को मिल्कफेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

विभागों में भी बदली अधिकारियों की जिम्मेदारी

सरकार ने अन्य विभागों में भी IAS अधिकारियों की तैनाती बदली है। राहुल गुप्ता को मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटाकर ट्रांसपोर्ट विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। अनुपम कलेर को नगर निगम कपूरथला के कमिश्नर पद से बदलकर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

मनीषा राणा को पीआरटीसी पटियाला के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटाकर सूचना तकनीक उद्योग तरक्की विभाग का निदेशक बनाया गया है। निकास कुमार को अतिरिक्त सचिव, तालमेल के साथ मुख्य सचिव पंजाब के कार्यालय में OSD की जिम्मेदारी दी गई है। वह निर्मल ओसेपचन की जगह यह कार्यभार संभालेंगे।

ADC स्तर पर भी हुए बदलाव

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर स्तर पर भी कई अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। कंचन को बठिंडा से बदलकर श्री मुक्तसर साहिब में ADC (ग्रामीण विकास) लगाया गया है। डेवी गोयल को श्री मुक्तसर साहिब से बदलकर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

कृष्ण पाल राजपूत को फिरोजपुर में ADC (जनरल) नियुक्त किया गया है। सुनील को बलाचौर के SDM पद से बदलकर पटियाला में ADC (ग्रामीण विकास) लगाया गया है। राकेश कुमार मीना को होशियारपुर से बदलकर पठानकोट में ADC (जनरल) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह आयुष गोयल को तपा के SDM पद से बदलकर मानसा में ADC (जनरल), पल्लवी मिश्रा को अमृतसर में ADC (जनरल) और श्रेयांसी जैन को लुधियाना से बदलकर जगराओं में ADC नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में नए DC की तैनाती

जिलानए डिप्टी कमिश्नर
रूपनगरकोमल मित्तल
लुधियानाहिमांशू अग्रवाल
बरनालाअभिजीत कपलिश
मोहालीआदित्य डचलवाल
पटियालाहिमांशू जैन
तरनतारननिर्मल ओसेपचन

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना जॉइनिंग टाइम लिए तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के पास होंगी।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments