Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeBreakingओडिशा की युवती से गैंगरेप, निहंगों के वेश में आए 3 आरोपियों...

ओडिशा की युवती से गैंगरेप, निहंगों के वेश में आए 3 आरोपियों ने किडनैप कर दिया अंजाम

Centre News Express (25 JUNE DESRAJ)

जालंधर में मशहूर यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। निहंग-बाणें में आए आरोपियों ने छात्रा के साथियों को धमकाकर भगा दिया। उन्होंने कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। आरोपी उक्त छात्रा को थाना पतारा इलाके से अपनी कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना पतारा की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा की रहने वाली 24 साल की युवती यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आई हुई थी। सोमवार को रात वह अपने 2 दोस्तों के साथ ढिलवां फाटक के पास देर रात फूड कोर्ड पर खाना खाने के लिए आई थी।

इस दौरान उनके साथ तीन युवक दोस्त भी थे। रात करीब 1 बज रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ धमके। आरोपियों में से दो ने निहंग बाणा पहना हुआ था और उनके हाथ में कृपाण थी। आरोपियों ने आते ही युवती के साथियों से पूछना शुरू कर दिया कि तुम अकेली लड़की को कहां लेकर जा रहे हैं। आरोपियों ने लड़की के साथियों को डराया और उन्हें पीछे हटने के लिए कह दिया।

जिसके बाद बाइक सवार दोनों निहंग बाणों (वेशभूषा) वाले युवक ने युवती को अपने साथ जबरदस्ती बैठा लिया और कहा- वह खुद युवती को घर तो छोड़कर आएंगे। वहां से युवती को अपने साथ लेकर जाकर आरोपियों ने फाटक के पास सुनसान जगह देखकर उसके साथ रेप कर दिया। रेप के बाद आरोपियों ने युवती को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए।

जिसके बाद उसने सारी दास्तां अपने साथियों को फोन कर बताई और अपने दोस्तों को बुलाया। जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जानकारी थाना पतारा की पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुबह तक करीब 3 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

बीबीए की छात्रा है पीड़ित युवती

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती और उसके सभी छात्र बीबीए के छात्र है। थाना पतारा के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया एक आरोपी सरकारी वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में काम करता है। दूसरी डीएपी का स्टूडेंट और तीसरा आरोपी बिजली के सामान की दुकान चलाता है। सभी आरोपियों को सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments