CENTRE NEWS EXPRESS (15 JANUARY) DESRAJ
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा (Very Dense Fog in Delhi) छाया हुआ है। जिसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो (Zero Visibility) है। वहीं कम विजिबिलिटी की वजह से कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो सकती है। इसके अलावा सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्दीली हवाएं चल रही है। हवा की गति धीरे-धीरे दोपहर में 6 से 8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 19 डिग्री सेल्सियस | 09 डिग्री सेल्सियस |
| नोएडा | 18 डिग्री सेल्सियस | 08 डिग्री सेल्सियस |
| गाजियाबाद | 17 डिग्री सेल्सियस | 08 डिग्री सेल्सियस |
| गुरुग्राम | 17 डिग्री सेल्सियस | 08 डिग्री सेल्सियस |



