HomePunjabपंजाब में 21 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित, रद्दीकरण-डायवर्जन से...

पंजाब में 21 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित, रद्दीकरण-डायवर्जन से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Several trains in Punjab affected from September 21 to 27; cancellations and diversions to increase inconvenience for passengers.

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

मनावाला रेलवे स्टेशन पर लंबे लूप से जुड़े निर्माण एवं तकनीकी कार्य के चलते सनहवाल-अमृतसर रेलखंड पर 21 से 27 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को बदले मार्ग से चलाने और कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने का फैसला किया है।

कई ट्रेनें रहेंगी रद्द: 25 से 27 सितंबर के बीच चंडीगढ़-अमृतसर और अमृतसर-चंडीगढ़ की 12411/12412 समेत कई ट्रेनों के फेरे रद्द किए गए हैं। अमृतसर-नई दिल्ली, नई दिल्ली-अमृतसर और अमृतसर-हरिद्वार के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी इसका असर रहेगा।

कुछ ट्रेनें बीच रास्ते समाप्त होंगी: 21 से 27 सितंबर के दौरान 64551 लुधियाना-छेहरटा ट्रेन को अलग-अलग दिनों में जंडियाला या टांगरा तक चलाया जाएगा। 12497 नई दिल्ली-अमृतसर और 05736 कटिहार-अमृतसर ट्रेनें जालंधर सिटी तक ही जाएंगी। वहीं वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर ट्रेन 27 सितंबर को वेरका जंक्शन तक सीमित रहेगी।

कई ट्रेनों के मार्ग बदले: पठानकोट-दिल्ली और दिल्ली-पठानकोट समेत कई ट्रेनों को जालंधर सिटी की बजाय जालंधर कैंट-मुकेरियां के रास्ते चलाया जाएगा। इससे अमृतसर, ब्यास, गुरदासपुर, दीनानगर और बटाला जंक्शन जैसे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव प्रभावित होगा।

ट्रेनों के समय में भी बदलाव: रेलवे ने कई ट्रेनों को 20 मिनट से लेकर 4 घंटे तक नियंत्रित या पुनर्निर्धारित करने की सूचना दी है। इनमें अमृतसर-जयनगर, अमृतसर-सीलदह, अमृतसर-गोरखपुर और पठानकोट-अमृतसर जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह: रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। ताजा जानकारी के लिए एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 से जानकारी लेने को कहा गया है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments