CENTRE NEWS EXPRESS (19 APRIL) DESRAJ
दिल्ली के मुस्तफाबाद में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात 3 बजे 4 मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई है। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
अभी तक 10 को बाहर निकाला
एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि घटना सुबह 3 बजे हुई। 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बिल्डिंग कैसे गिरी? जांच के बाद ही पता चलेगा
बारिश और आंधी के कारण हुआ हादसा!
शुरुआजी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में 60 गज के इलाके में 4 मंजिला इमारत बनी थी।
प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।



