CENTRE NEWS EXPRESS (1 JUNE DESRAJ)
देश में मानसून (Monsoon) की एंट्री हो गई है। इस वक्त मानसून देश के कई राज्यों में एक्टिव हो गया है। इसी के साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। नॉर्थ-ईस्ट में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। असम (Assam Rain), मिजोरम (mizoram rain), मणिपुर अरुणाचल (Arunachal Pradesh rain) में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश और लैंडस्लाइड से करीब 32 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मिजोरम में लैंडस्लाइड में 13 घर जमींदोज हो गए। बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे हुए हैं। तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
मणिपुर: इम्फाल में जनजीवन ठप
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार तीन दिनों की बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति है। प्रशासन ने इम्फाल नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।



