Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeNationalइस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, आर्थिक स्थिति पड़...

इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, आर्थिक स्थिति पड़ सकती है कमजोर, जानिए अपना राशिफल …

CENTRE NEWS EXPRESS (28 JULY DESRAJ)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 28 जुलाई का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं

वृषभः आज आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी. आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है. वहीं, आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है.

मिथुनः आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है. करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें.

कर्क: आज अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बेवजह की यात्रा से बचें. आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए. सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

सिंहः आज अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं. आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है. इसलिए सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें. आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है और आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा.

कन्या: आज के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है. आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा. आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

तुला: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. कॉमपिटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है. जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे. वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है.

वृश्चिक: आज के दिन करियर में सफलता मिल सकती है. घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं.

धनुः आज प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें.

मकरः आज के दिन नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं. छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है. आर्थिक स्थिति सही रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें.

कुंभः आज के दिन अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें. करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है. वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. आपका दिन रोमांचक भरा रहने वाला है.

मीनः आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें. अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें.

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments