Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
HomeNationalमोहाली में सुबह-सुबह चली गोली, एक युवक ज़ख्मी

मोहाली में सुबह-सुबह चली गोली, एक युवक ज़ख्मी

CENTRE NEWS EXPRESS (25 SEPTMBER DESRAJ)

मोहाली में आज सुबह-सुबह बड़ी घटना होने की खबर आने आई है। जहां फेज 2 स्थित एक जिम के मालिक विक्की पर आज सुबह करीब 4:50 बजे बदमाशों ने धुंआधार फायरिंग की। हमलावर बाई में आए थे और उन्होंने 5 गोलियां युवक पर चलाईं।

हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में बेहद डर का माहौल बन गया है। जिम आने वाले अन्य भी इस घटना के बाद से घबरा गए हैं। कैमरे में बाइक सवार हमलावर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। विक्की अपनी कार में लेटे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद मार्केट फेज-2 थाने के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फेज-1 थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किसने चलाईं। प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना सुबह 4:50 से 5 बजे के बीच हुई। हमें आवाजें सुनाई दीं। ऐसा लगा जैसे पटाखे फूट रहे हों, लेकिन तभी एक लड़का बाहर आया और उसने बताया कि गोलियां चल रही हैं।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments