Thursday, August 13, 2026
Google search engine
HomePunjabपंजाब में SIR से बदली वोटर लिस्ट की तस्वीर: 20.66 लाख फॉर्म...

पंजाब में SIR से बदली वोटर लिस्ट की तस्वीर: 20.66 लाख फॉर्म नहीं लौटे, 12 लाख वोटर अनमैप्ड

दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर डेटा को लेकर कई अहम आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव विभाग के अनुसार करीब 90.37% फॉर्म वापस प्राप्त हुए, जबकि 20.66 लाख फॉर्म वापस नहीं आए। विभाग ने पात्र मतदाताओं को दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।

मृत, डबल और ट्रेस न होने वाले मतदाताओं का भी आंकड़ा सामने आया

SIR प्रक्रिया में करीब 5.74 लाख मतदाता मृत, जबकि 4,12,715 मतदाता ट्रेस नहीं हो सके। इसके अलावा 1,19,145 डबल वोट भी चिन्हित की गईं। वहीं करीब 12 लाख मतदाताओं की वोट मैप नहीं हो सकी

चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनमैप्ड होने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित मतदाता का नाम स्वतः मतदाता सूची से बाहर हो गया है। पात्र व्यक्ति आवश्यक कागजात के साथ दावा दाखिल कर सकता है।

नए मतदाताओं के लिए Form-6 का विकल्प

जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, वे Form-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करने के साथ ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित BLO, SDM या तहसीलदार कार्यालय से Form-6 लिया जा सकता है। इसमें नाम, पता, माता-पिता अथवा पति का नाम और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। जन्मतिथि व निवास से जुड़े दस्तावेज लगाने के बाद फॉर्म जमा कर उसकी रसीद लेना जरूरी होगा।

बूथ स्तर पर भी मिलेगा आवेदन का मौका

जो लोग कार्यालय नहीं पहुंच सकते, उनके लिए बूथ स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। यहां मतदाता ड्राफ्ट सूची में अपना नाम देख सकेंगे। नाम नहीं मिलने की स्थिति में पात्र व्यक्ति मौके पर ही Form-6 जमा कर सकेगा।

दावे-आपत्तियों के लिए निर्धारित समय

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नाम, पता अथवा अन्य विवरण से जुड़ी गलतियों को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। 12 सितंबर तक Form-6 के जरिए नए नाम शामिल कराने के आवेदन दिए जा सकेंगे। इसके बाद दावों और आपत्तियों की जांच कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

अनमैप्ड वोटरों को लेकर चुनाव विभाग की अपील

चुनाव विभाग के मुताबिक जिन मतदाताओं की वोट मैप नहीं हुई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। यदि मतदाता के पास अपनी पात्रता से जुड़े दस्तावेज हैं तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा दाखिल कर सकता है। विभाग का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना है।

सबसे ज्यादा वोट हटने वाले जिलों में AAP के 38 विधायक

SIR के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा वोट हटने वाले पांच जिलों में कुल 45 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें AAP के 38, कांग्रेस के 5 और SAD के 2 विधायक हैं।

लुधियाना की 14 सीटों में 13 पर AAP और एक पर अकाली दल का विधायक है। अमृतसर की 11 सीटों में AAP के 9, कांग्रेस और अकाली दल के एक-एक विधायक हैं। जालंधर की 9 सीटों में AAP के 5 और कांग्रेस के 4 विधायक हैं। एसएएस नगर की तीनों और पटियाला की आठों सीटों पर AAP के विधायक हैं।

कम वोट हटने वाले जिलों में भी AAP आगे

सबसे कम वोट हटने वाले पांच जिलों में कुल 13 विधानसभा सीटें हैं। इनमें AAP के 11, कांग्रेस का एक और BJP का एक विधायक है।

मलेरकोटला की एकमात्र सीट AAP के पास है। मानसा की तीनों सीटों पर AAP का कब्जा है। पठानकोट की तीन सीटों में BJP, AAP और कांग्रेस के एक-एक विधायक हैं। बरनाला और फतेहगढ़ साहिब की सभी सीटें AAP के पास हैं।

सबसे कम वोट हटने वाले 5 जिले

क्रमजिलाहटाए गए वोट
1मलेरकोटला18,788
2मानसा22,012
3पठानकोट30,094
4बरनाला32,284
5फतेहगढ़ साहिब33,374

पंजाब में जिलेवार वोटर आंकड़ा

जिलाकुल मतदाताहटाए गए वोटशेष वोट
लुधियाना26,83,9994,16,08822,67,911
अमृतसर19,73,0712,42,75117,30,320
जालंधर16,49,9461,84,99714,64,949
एसएएस नगर (मोहाली)8,54,4231,53,7147,00,709
पटियाला15,20,0381,38,62413,81,414
गुरदासपुर12,93,6821,08,47311,85,209
होशियारपुर12,68,64898,71811,69,930
कपूरथला6,14,98178,6785,36,303
तरनतारन7,77,35374,1937,03,160
बठिंडा10,53,09165,0729,88,019
फिरोजपुर7,17,77354,0296,63,744
फाजिल्का7,76,16353,8687,22,295
संगरूर9,18,07853,4868,64,592
मोगा7,58,41048,7697,09,641
फरीदकोट4,93,06043,4444,49,616
श्री मुक्तसर साहिब6,93,93641,3276,52,609
रूपनगर5,61,77238,0205,23,752
शहीद भगत सिंह नगर4,82,92536,2234,46,702
फतेहगढ़ साहिब4,54,90833,2694,21,639
बरनाला4,85,87332,2554,53,618
पठानकोट5,09,11129,9144,79,197
मानसा5,94,36921,9435,72,426
मलेरकोटला3,25,43318,7803,06,653
कुल2,19,55,04320,86,6051,98,68,438

मतदाताओं के लिए जरूरी जानकारी

यदि SIR के बाद किसी पात्र व्यक्ति का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है या उसकी वोट अनमैप्ड दिखाई दे रही है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ दावा दाखिल किया जा सकता है। नए मतदाताओं के लिए भी Form-6 के जरिए नाम जुड़वाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments