Centre News Express (Desraj)
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का अगल ही अवतार देखने को मिल रहा है। दिन में भीषण गर्मी तो वहीं शाम होते ही बारिश का मौसम होने लगता है। तो कही गरज-चमक कर बारिश भी होने लगती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी मिली है, रात 8 बजकर 02 मिनट में जगदलपुर शहर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों को छोड़कर बाहर निकलने लगे।
इतना ही नहीं ये भूकंप के झटके कार भी जमीन पर धंस गई। फिलहाल भूकंप की तीव्रता कितनी थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भूकंप आने से अंचल के लोगो मे भारी दहशत में रहे।
हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचएपी चन्द्रा के मुताबिक तेलंगाना हैदराबाद से 25 किमी दूर समरेड्डी में दोपहर 1 बजकर 13 बजे भूकम्प का केंद्र बना था। रिएक्टर पैमाने पर 2.3 आंका गया।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जगदलपुर में रात लगभग पौने 8 बजे भूकम्प के आसार बना था। जगदलपुर में कितने रिएक्टर पैमाने पर भूकम्प था यह अब तक स्पस्ट नही हुआ है। बरहाल शहर के मैत्री संघ,धरमपुरा,सन सिटी, मैत्री संघ गली, पथरागुड़ा,शहर से सटे ग्राम भाटागुड़ा समेत अनेक ग्रामीण क्षेत्री में भूकम्प के झटके महसूस किया गया।
शहर से सटे ग्राम आड़ावाल में सड़क में खड़ी एक कार जमीन के नीचे धस गई। वही मैत्री संघ गली के अधिकांश लोगों ने घर हिलने से दहशत से सब बाहर निकल गए।
यही हाल पाथरागुड़ा में भी अधिकांश लोग घर जोर से हिलने से मारे दशहत के घर से बाहर निकल गए। आड़ावाल के आचार्य पंडित रोमितराज त्रिपाठी ने कहा रात लगभग 8 बजे घर मे एकाएक कम्पन्न होने लगा।



