Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeBreakingदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: IGI Airport की छत गिरने से 6 लोग...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: IGI Airport की छत गिरने से 6 लोग घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, देखें VIDEO

CENTRE NEWS EXPRESS (28 JUNE DESRAJ)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 का एक हिस्सा नीचे गिर गया। एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से मलबे के नीचे 6 लोग और कई गाड़ियां दब गईं। सूचना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा टीम पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें टर्मिनल की भारी भरकम छत वाहनों के ऊपर गिरी हुई है। वहीं कार में बैठे लोग भी इससे दब गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। हादसा होने के बाद शुरुआती समय में चार लोगों के घायल होने की खबर आई थी. अब घायलों का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया है।

जबलपुर के एयरपोर्ट में भी हुआ ऐसा ही हादसा
जबलपुर का नया एयरपोर्ट शहर की पहली बारिश झेल नहीं सका। 450 करोड़ की लागत से बने डुमना एयरपोर्ट बीते में गुरुवार (27 जून) को टर्मिनल बिल्डिंग के ड्राप एंड गो एरिया में टेंसाइल रूफ फटने से पानी का सैलाब सा आ गया और एक कार चकनाचूर हो गई। इस घटना में आयकर विभाग के एक अधिकारी और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गए थे।

बता दें कि इस बार मानसून दिल्ली में देरी से पहुंचा है। शुक्रवार तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। नोएडा, दिल्ली और इससे सटे इलाकों में घंटे भर से ज्यादा तेज बारिश हुई। जहां इस बारिश से गर्मी से राहत मिली तो वहीं जगह-जगह सड़कों पर पानी भी भर गया। इसके कारण दिल्ली-NCR में सुबह होते-होते वाहनों के पहिए थम गए। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ टूटने की भी जानकारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments