Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeDelhi हाई अलर्ट पर, 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे...

Delhi हाई अलर्ट पर, 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन

Centre News Express (17 JULY Desraj)

खालिस्तानी संगठन स्वतंत्रता दिवस को लेकर बड़ी साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी साजिश को लेकर दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। ये संगठन 15 अगस्त के दिन दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते हैं। दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग के भी इनपुट मिले हैं।

दिल्ली पुलिस खुफिया जानकारी मिलने के बाद अलर्ट पर आ गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग भी की . दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी अलर्ट पर आ गई है। 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती।

हाल ही में भारत में खालिस्तानी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जब दिल्ली मेट्रो समेत कई जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लग चुके हैं। इन सबको देखते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस पर PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments