HomePunjabभारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा, लीग चरण में पहले स्थान...

भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा, लीग चरण में पहले स्थान पर रही टीम इंडिया

India thrashed Korea 8-0; Team India finished in the top spot in the league stage.

दिलप्रीत सिंह ने किए दो गोल, कप्तान हरमनप्रीत समेत छह खिलाड़ियों ने भी दागे गोल; 4 नवंबर को सेमीफाइनल में फिर कोरिया से होगी भिड़ंत

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को एकतरफा अंदाज में 8-0 से शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने राउंड रॉबिन लीग चरण का समापन 15 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए किया। अब सेमीफाइनल में एक बार फिर भारत और दक्षिण कोरिया आमने-सामने होंगे।

मैच से पहले खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री

मुकाबला शुरू होने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और नीदरलैंड्स के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एवं मशहूर ड्रैग-फ्लिकर फ्लोरिस जान बोवलैंडर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और कोरियाई खिलाड़ियों को संभलने का मौका नहीं दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हमले करते हुए गोलों की झड़ी लगा दी।

दिलप्रीत ने दो बार गेंद को पहुंचाया गोलपोस्ट में

भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे। उन्होंने मुकाबले में दो गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, संजय और अंगद बीर सिंह ने एक-एक गोल किया। भारतीय टीम की मजबूत आक्रमण पंक्ति और बेहतरीन तालमेल के सामने दक्षिण कोरिया की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।

15 अंकों के साथ भारत शीर्ष पर

लीग चरण के सभी मुकाबले पूरे होने के बाद अंक तालिका में भारत 15 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जापान ने 10 अंक लेकर दूसरा, मलेशिया ने 9 अंकों के साथ तीसरा और दक्षिण कोरिया ने 6 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इन चारों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बांग्लादेश ने चीन को बराबरी पर रोका

दिन के एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश और चीन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। चीन ने मुकाबले के दूसरे मिनट में बेनहाई चेन के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बना ली थी। हालांकि बांग्लादेश ने हार नहीं मानी और कप्तान अशरफुल इस्लाम ने 38वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

जापान ने मलेशिया को 2-1 से दी मात

एक अन्य मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराया। मैच के 10वें मिनट में अबू कमल अजराई ने गोल करके मलेशिया को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद जापान ने शानदार वापसी की। केंतारो फुकुदा ने 24वें मिनट में पहला और 54वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जापान को जीत दिला दी।

4 नवंबर को मोहाली में होंगे सेमीफाइनल

टूर्नामेंट के अगले चरण में अब चारों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले की दौड़ तेज होगी। 4 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया की टीमें भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments