Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomePunjabपंजाब : धुंध का कहर… पांच वाहन आपस में टकराए, एक लड़की...

पंजाब : धुंध का कहर… पांच वाहन आपस में टकराए, एक लड़की की मौत

CENTRE NEWS EXPRESS (10 JANUARY) DESRAJ

पंजाब में लुधियाना बरनाला स्टेट हाईवे पर गांव बजीदके कलां के पास धुंध के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक लड़की की मौत की सूचना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए पंजाब में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, ओलावृष्टि व बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

वीरवार को घनी धुंध का प्रकोप जारी रहा, जिसके चलते अमृतसर में विजिबिलटी शून्य, लुधियाना में 50 मीटर व पटियाला में 10 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 2.3 डिग्री का पारा मोगा का दर्ज किया गया।

वहीं पटियाला का पारा 4.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री, लुधियाना का 6.2 डिग्री, पठानकोट का 3.3 डिग्री, बठिंडा का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधितम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 15.7 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 16.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.4 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments