Thursday, December 18, 2025
Google search engine
HomeNationalरमन का परिवार भी आया लपेटे में, राजन अरोड़ा और समधी राजू...

रमन का परिवार भी आया लपेटे में, राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान को लुक आउट नोटिस जारी

CENTRE NEWS EXPRESS (29 MAY DESRAJ)

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा का परिवार भी अब संकट मे आता नजर आ रहा है। पुलिस ने उनके बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान को भी मामले में नामजद कर लिया है। इसके साथ ही अरोड़ा के राइट हैंड माने जा रहे महेश मखीजा को भी पुलिस ने नामजद किया है। तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

इसके बाद अब पुलिस उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को उसे बाग की भी तलाश है जो गायब किए गए हैं जिसमें कई राज छुपे हुए हैं। विजिलेंस अब उन तीन बैगों को तलाश कर रही है, जिन्हें विधायक की सिक्योरिटी हटाने के बाद ठिकाने लगाया गया है। विजिलेंस की कई टीमें बैग ढूंढने में जुट हुई हैं। मखीजा और मदान पर बैग गायब करने का आरोप है।

आज होगा रिमांड खत्म

विधायक रमन अरोड़ा का आज रिमांड भी खत्म हो रहा है। विजिलेंस रिमांड बढ़वाने के लिए रमन अरोड़ा को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि रमन का समधी और बेटा भी कई चीजों के फंस सकते हैं। रमन अपने बेटे को राजनीति में लाना चाहते थे जिसके लिए वह प्रयास भी कर रहे थे। इतना ही नहीं रमन के बेटे कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत लेते दिखाई देते थे, इसके साथ ही वह मुख्य अतिथि बनकर भी कई जगह पहुंच चुकी है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments