CENTRE NEWS EXPRESS (1 JULY DESRAJ)
अगर आप जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा, जिसमें कई राज्यों में लगातार 3-3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस बार छुट्टियों की लाइन ऐसी लगी है कि आखिरी वक्त पर योजना बदलनी पड़ सकती है।
जुलाई 2025: कहां-कहां और कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday, July 2025)
जुलाई में 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों या स्थानीय अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे. नीचे देखें पूरी सूची:
| तारीख | बंद रहने का कारण | जहां बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|
| 3 जुलाई | खार्ची पूजा | अगरतला |
| 5 जुलाई | गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव | जम्मू और श्रीनगर |
| 6 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 12 जुलाई | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 13 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 14 जुलाई | बेद दिनखलाम | शिलॉन्ग |
| 16 जुलाई | हरेला त्योहार | देहरादून |
| 17 जुलाई | यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि | शिलॉन्ग |
| 19 जुलाई | केर पूजा | अगरतला |
| 20 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 26 जुलाई | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 27 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 28 जुलाई | द्रुपका त्से-जी | गंगटोक |
डिजिटल विकल्प हमेशा खुले रहेंगे (Bank Holiday, July 2025)
बैंकिंग छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स, UPI और ATM सेवाओं के जरिए अपने अधिकतर काम निपटा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि RTGS, IMPS और NEFT जैसी सेवाएं भी छुट्टियों के दौरान सीमित हो सकती हैं.



