Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeNationalAmazon के बाद अब Flipkart ने का सेल का ऐलान, जानिए कब...

Amazon के बाद अब Flipkart ने का सेल का ऐलान, जानिए कब से शुरू होगी और किस बैंकों मिलेंगे ऑफर्स

CENTRE NEWS EXPRESS (26 JULY DESRAJ)

Flipkart ने अगस्त की शुरुआत में अपनी ‘Freedom Sale 2025’ का ऐलान कर दिया है. ये सेल खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाई जा रही है, जिसमें ग्राहकों को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स मिलने वाले हैं. खास बात ये है कि Flipkart Plus यूजर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा, जिससे वे बाकी ग्राहकों से पहले सभी डील्स का फायदा उठा सकेंगे. कंपनी ने सेल के दौरान बैंक ऑफर्स, सुपर कॉइंस छूट और कुल 78 ‘फ्रीडम डील्स’ का वादा किया है।

1 अगस्त से शुरू हो सकती है सेल (Flipkart Freedom Sale 2025)

Flipkart ने अपनी मोबाइल ऐप पर सेल की तारीख 1 अगस्त दिखाई है, जबकि वेबसाइट पर 2 अगस्त लिखा गया है. हालांकि तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर है, लेकिन यह तय है कि सेल अगस्त के पहले हफ्ते में ही शुरू होगी।

Plus मेंबर्स को पहले मिलेगा मौका (Flipkart Freedom Sale 2025)

Flipkart Plus और VIP यूजर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा. यानी ये ग्राहक बाकी यूजर्स से 24 घंटे पहले सभी डील्स का फायदा उठा सकेंगे।

मिलेंगे खास ऑफर और छूट (Flipkart Freedom Sale 2025)

सेल के दौरान Flipkart कुछ खास डील्स लेकर आएगा, जैसे:

  • ‘फ्रीडम डील्स’ (कुल 78 ऑफर)
  • ‘रश ऑवर्स’
  • ‘टिक टॉक डील्स’
  • ‘बंपर ऑवर्स’
  • एक्सचेंज ऑफर्स

इन ऑफर्स के तहत ग्राहक मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ-साथ ब्यूटी, हेल्थ और फैशन आइटम्स पर भी छूट पा सकेंगे।

बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा (Flipkart Freedom Sale 2025)

इस बार Flipkart सेल में HDFC, SBI, ICICI जैसे बड़े बैंकों के कार्ड पर 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देगा. साथ ही, Flipkart Plus मेंबर्स अपने Super Coins का इस्तेमाल करके 10% की अतिरिक्त छूट भी पा सकेंगे।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments