CENTRE NEWS EXPRESS (26 JULY DESRAJ)
इस साल का एकमात्र पूर्ण चंद्रग्रहण 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि में देखा जा सकेगा. विशेष बात यह है कि यह भाद्रपद पूर्णिमा की रात पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 7 सितंबर, रविवार को सूर्यास्त के बाद लगभग शाम 6 से 7 बजे के बीच चंद्रमा का उदय हो चुका होगा, जिसके बाद रात में यह खगोलीय घटना अपने चरम पर पहुंचेगी।
ग्रहण का समय (Lunar Eclipse In India)
- प्रारंभ: रात 9:57 बजे
- पूर्णता: आधी रात
- समापन: रात 1:26 बजे
- कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 29 मिनट
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार (Lunar Eclipse In India)
ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य होता है, जो ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, भोजन और महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की परंपरा है.
इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है. विशेषज्ञों की मानें तो पूर्ण चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित होता है, फिर भी इसे ध्यानपूर्वक और शांति से देखना चाहिए.



