Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomePunjabपंजाब बाढ़ : आने वाले दिन और भी होंगे खतरनाक

पंजाब बाढ़ : आने वाले दिन और भी होंगे खतरनाक

CENTRE NEWS EXPRESS (8 SEPTEMBER DESRAJ)

पंजाब में लगातार मौसम खराब होते जा रहे हैं हालत ऐसी है कि हर तरफ पानी ही पानी है। पंजाब के लोगों के लिए आने वाले आगे के दिन और भी परीक्षा वाले हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश की संभावना जाहिर कर दी है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 8 से 13 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है।

इस अलर्ट के जारी होने के बाद से लोग और भी भय में आ गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

23 जिलों में पानी ही पानी पंजाब में तबाही का मंजर

राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 1900 से अधिक गांव डूबे, और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बताया कि लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments