Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeपठानकोट चौक के पास हादसा: ट्रक की टक्कर से 13 साल के...

पठानकोट चौक के पास हादसा: ट्रक की टक्कर से 13 साल के बच्चे की गई जान, माँ सदमे में

CENTRE NEWS EXPRESS (DESRAJ BHUTTA)


जालंधर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। पठानकोट चौक के नजदीक रणवीर क्लासिक पैलेस के सामने हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय वंश की मौके पर ही मौत हो गई। वह नवांशहर का रहने वाला था और अपनी मां के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि वंश अपनी मां के साथ करतारपुर में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वे पठानकोट चौक से पीएपी चौक की ओर बढ़े, अचानक एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments