Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeNationalईडी जालंधर में अचानक तबादलों की लहर, 13 अफसरों के ट्रांसफर से...

ईडी जालंधर में अचानक तबादलों की लहर, 13 अफसरों के ट्रांसफर से मचा हलचल

सेंटर न्यूज़ एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा


जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से बड़ी प्रशासनिक हलचल की खबर सामने आई है। विभाग द्वारा जारी नए आदेशों में एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सामान्य तौर पर वार्षिक तबादलों के दौरान सीमित संख्या में अधिकारियों को ही बदला जाता है, लेकिन इस बार विभिन्न पदों पर कार्यरत बड़ी संख्या में अधिकारियों को एक साथ स्थानांतरित कर दिया गया। इस असामान्य कदम ने विभाग के भीतर और आम लोगों के बीच चर्चा को जन्म दे दिया है।

दिलचस्प बात यह भी है कि कुछ अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में, करीब एक साल पहले ही जालंधर में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अचानक हुए तबादले ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

वर्तमान स्थिति में ईडी कार्यालय में अधिकारियों की कमी महसूस की जा रही है, जिससे दैनिक कार्यों की गति पर असर पड़ सकता है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक साथ हुए ट्रांसफर ने इसे खास बना दिया है।

SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments