पंजाब सचिवालय और सरकारी दफ्तरों का समय बदला: अब सुबह 9 बजे खुलेंगे ऑफिस, शाम 5 बजे तक होगा कामकाज

0
8

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकारी दफ्तरों के समय में किया गया अस्थायी बदलाव वापस ले लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, सचिवालय और चुनाव विभाग से जुड़े दफ्तर फिर से सामान्य समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि पहले लागू किया गया बदला हुआ समय अब समाप्त कर दिया गया है। इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और प्रशासनिक कामकाज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद सभी विभागों और जिला कार्यालयों को नए समय अनुसार काम सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सरकार के नए फैसले के बाद अब आम लोगों को अपने सरकारी काम करवाने के लिए पहले की तरह सुबह 9 बजे के बाद दफ्तर पहुंचना होगा। वहीं कर्मचारियों की ड्यूटी भी अब पूरे नियमित समय तक चलेगी।

पंजाब सरकार के इस फैसले से सरकारी कामकाज दोबारा सामान्य व्यवस्था में लौट आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here