संदीप ऋषि का हुआ तबादला, GMADA में मिली नई जिम्मेदारी
सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
पंजाब सरकार ने बुधवार को आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए जालंधर नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला कर दिया। उन्हें अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), एसएएस नगर में मुख्य प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है।
2020 बैच के IAS निकास कुमार बने नए नगर निगम कमिश्नर
सरकार ने 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार, जो अब तक होशियारपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) के पद पर कार्यरत थे, को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। उनकी सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से जालंधर में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
नए नगर निगम कमिश्नर की नियुक्ति के बाद शहर में विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।



