सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
शहीद भगत सिंह की जयंती के चलते पंजाब में 28 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान राज्य सरकार के कार्यालयों में सामान्य कामकाज नहीं होगा। सरकारी आदेश के तहत संबंधित विभागों और संस्थानों को अवकाश का पालन करना होगा।
स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद
जयंती के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। सरकारी कार्यालयों के अलावा सरकार के अधीन आने वाले बोर्ड और निगमों में भी इस दिन नियमित गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
प्रदेशभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भगत सिंह की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोग शहीद के जीवन, देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष और विचारों को याद करेंगे।



