Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeCrimeरोडवेज बस ने बाइक-रेहड़ी को मारी टक्कर:बाइक सवार की मौत, रेहड़ी चालक...

रोडवेज बस ने बाइक-रेहड़ी को मारी टक्कर:बाइक सवार की मौत, रेहड़ी चालक महिला-व्यक्ति जख्मी

CENTRE NEWS EXPRESS (22 JANUARY)DESRAJ

जालंधर में राओवाली पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक है। जिसे जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। ये हादसा पंजाब रोडवेज बस, बाइक और रेहड़ी के बाच हुआ है। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना मकसूदां की पुलिस पहुंच गई है। ये हादसा पंजाब रोडवेड की बस के साथ हुआ है।

जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित राओवाली में आज सुबह करीब 8 बजे ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार की मौत हुई है। वहीं, रेहड़ी के साथ जा रहे दो लोग जख्मी हुए हैं। बता दें कि जहां ये हादसा हुआ है, वो एक्सीडेंट प्रोन जोन है। बस ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने की कोशिश की गई थी। बाइक और रेहड़ी ज्यादा पास होने के कारण ये हादसा हो गया।

घटना के वक्त बस में सवार थी सवारियां, सभी सुरक्षित

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोजवेज (पीबी 06 बीबी 5364) की बस में सवारियां सवार था। बस ने एक बाइक, एक रेहड़ी और अन्य रोड पर खड़े लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 1 जख्मी को हालत फिलहाल गंभीर है।

मृतक की पहचान भोगपुर के काला बकरा के रहने वाले मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह (40) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सभी सवारियों को मौके से दूसरी बस में बैठाकर जालंधर भेज दिया गया था। घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है।

ASI बोले- जांच के बाद करेंगे अगली कार्रवाई

एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा- इस हादसे की सूचना सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए मकसूदां थाने से पुलिस पहुंच गई थी। ये हादसा पंजाब रोडवेज की बस, एक बाइक और रेहड़ी के बीच हुआ है। घटना में बाइक सवार की मौत हुई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया गया है। आरोपी बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। फिलहाल मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments