Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeNationalअरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के सीएम! इस बड़े नेता ने किया सनसनीखेज...

अरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के सीएम! इस बड़े नेता ने किया सनसनीखेज दावा, CM भगवंत मान को लेकर कही ये बात

CENTRE NEWS EXPRESS (9 JANUARY) DESRAJ

Arvind Kejriwal In Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब (Punjab) के सीएम (CM of Punjab) बन सकते हैं। ये बड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बाजवा ने अपने बयान में पंजाब सरकार के मंत्री और AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की हालिया टिप्पणी का भी हवाला दिया, जिसमें अमन अरोड़ा ने कहा था कि पंजाब में कोई हिंदू भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

बता दें कि  27 साल बाद बीजेपी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा की ऐसी आंधी आई कि अरविंद केजरीवाल की झाड़ू का तिनका-तिनका बिखर गया। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमट गई है। दिल्ली की सत्ता में चौथी बार आने का ख्वाब देख रहे केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए।

इसमें गौर करने वाली बात ये भी है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जिन 12 सीटों पर प्रचार किया था, वहां आम आदमी पार्टी को हार मिली। ये वो सीटें है, जहां पंजाबी लोगों की संख्या ज्यादा है। इनमें पार्टी लीडर अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीटें भी शामिल थीं। इस हार के बाद पार्टी के भीतर और पंजाब की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद अब सभी की निगाहें पंजाब पर हैं।

दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विदाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बाजवा ने अपने बयान में पंजाब सरकार के मंत्री और AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की हालिया टिप्पणी का भी हवाला दिया जिसमें अमन अरोड़ा ने कहा था कि पंजाब में कोई हिंदू भी मुख्यमंत्री बन सकता है। अगर AAP ऐसा फैसला लेती है, तो पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के समर्थकों और पार्टी के दूसरे गुट के बीच मतभेद हो सकते है।

बाजवा ने यह भी कहा कि पंजाब में लुधियाना सीट से AAP के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद वहां उपचुनाव होना ही है। अगर AAP चाहे तो इस सीट से अरविंद केजरीवाल को लड़वाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक AAP की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अरविंद केजरीवाल पर लग चुके हैं आरोप
AAP ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। भगवंत मान मुख्यमंत्री बने, लेकिन अरविंद केजरीवाल को पंजाब की राजनीति में कई बार हस्तक्षेप करते देखा गया है। विपक्षी दलों ने उन पर पंजाब सरकार को ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाने का आरोप भी लगाया है। अब दिल्ली चुनाव में हार के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या केजरीवाल खुद पंजाब की राजनीति में और बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं?

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments