Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeNationalAtishi Dance Video: दिल्ली में AAP की हार के बाद भी आतिशी...

Atishi Dance Video: दिल्ली में AAP की हार के बाद भी आतिशी ने किया डांस, हरियाणवी सॉन्ग ‘बाप तो बाप रहेगा…’ गाने पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर लचकाए कमर

CENTRE NEWS EXPRESS (9 JANUARY) DESRAJ

Atishi Dance Viral Video: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में सत्तारूढ़ आप पार्टी को बीजेपी ने करारी शिकस्त दी है। चुनाव में बीजेपी की ऐसी आंधी चली कि पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। अपनी जीत पर आतिशी इतनी मदहोश हो गईं कि उन्हें ये तक भी अंदेशा नहीं रहा कि उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। जीत दर्ज करनेके बाद आतिशी ने आप कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ हरियाणवी सॉन्ग ‘बाप तो बाप रहेगा….’ पर जमकर कमर लचकाते हुए डांस किया। उसका डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

https://twitter.com/AvkushSingh/status/1888269026805358614?t=7b5zUUeQ6FnACS-GQGMT7w&s=19

बता दें कि  27 साल बाद बीजेपी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा की ऐसी आंधी आई कि अरविंद केजरीवाल की झाड़ू का तिनका-तिनका बिखर गया। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमट गई है। दिल्ली की सत्ता में चौथी बार आने का ख्वाब देख रहे केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए।

https://twitter.com/TNITweet/status/1888389401581089059?s=19
https://twitter.com/TheStatesmanLtd/status/1888452770182918200?s=19

वहीं आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक बनाई है और बीजेपी के फायरब्रांड नेता रमेश बिधूड़ी को मात दी है। इसी से खुश होकर आतिशी अपने समर्थकों के साथ नाचते हुए दिखीं। उन्होंने अपनी जीत को जमकर सेलिब्रेट किया। वहीं उनकी पार्टी के बाकी नेता हार की हताशा में डूबे हैं। वो घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। वहीं पार्टी की करारी शिकस्त के बाद भी अपनी जीत पर आतिशी ने जमकर डांस किया।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर आतिशी के डांस का वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कई पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। आतिशी, शुरुआती रुझानों में रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही थीं, लेकिन कई राउंड की गिनती के बाद वह आगे निकलीं और जीत हासिल की।

क्या रहे नतीजे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो चुकी है। भाजपा ने प्रदेश की 70 में 48 सीटों पर जीत हासिल की है और पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। वहीं, दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है। चुनाव परिणाम के साथ ही इस बात का आंकड़ा भी सामने आ गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 45.56 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। वहीं, भाजपा की सहयोगी जदयू को 1.06 और लोजपा (रामविलास) को 0.53 फीसदी वोट मिले हैं।  भाजपा का वोट प्रतिशत 2020 में 38.51 और 2015 के चुनावों में 32.3 था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि, भाजपा की सहयोगी जदयू और लोजपा (रामविलास) अपनी 1-1 सीटों पर हार गई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है। AAP ने चुनाव में 43.57 फीसदी वोट हासिल किए हैं। AAP को 10 फीसदी वोट कम हुए हैं। 2020 के चुनावों में AAP को  53.57 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनावों में आप को 54.5 फीसदी वोट मिले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments