CENTRE NEWS EXPRESS (10 FEBRUARY DESRAJ)
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित कॉलेज से खतरनाक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक युवक ने अपनी ही क्लास की छात्रा को कॉलेज के अंदर सरेआम गोली मार दी। छात्र को गोली मारने के बाद वह उसी पिस्तौल से खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शुरुआती जांच पर यह मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। कॉलेज परिसर को सील कर जांच की जा रही है। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में की गई है। वह गांव नौशहरा पनुआ की रहने वाली थी। वहीं छात्रा की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह के रूप में हुई है वह गांव मलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्या का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एकतरफा प्रेम का मामला हो सकता है। छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पिस्तौल को जप्त कर यह जांच कर रही है कि युवक के पास यह पिस्तौल कहां से आई। कॉलेज परिसर के अंदर वह कैसे पिस्तौल लेकर आया इसकी जांच भी सीसीटीवी फुटेज में की जाएगी।
पहली की बात और फिर मारी गोली
जानकारी मिली है कि हत्यारा पहले अपनी दोस्त के साथ बात किया उस दौरान उनके साथ एक क्लास की छात्रा और बैठी हुई थी। अचानक लड़का सामने वाले बैंच से उठा और उसके बाद उसने अपनी साथ बैठी छात्रा के सिर में गोली मार दी, बिना पलभर की देरी करे वह खुद को भी मार दिया दोनो जमीन में गिर गए, जिसके बाद उसके साथ बैठे छात्रा ने दूसरे छात्रों को बताया और भाग गर दरवाजे की ओर बढ़ गई।



