Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeNationalभोगपुर रोड पर हिट एंड रन, अज्ञात कार ने राहगीर को कुचला,...

भोगपुर रोड पर हिट एंड रन, अज्ञात कार ने राहगीर को कुचला, सिविल अस्पताल में इलाज दौरान मौत

CENTRE NEWS EXPRESS (9 FEBRUARY DESRAJ)

जालंधर। जालंधर-पठानकोट रोड पर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार सुबह करीब 4:55 बजे तोती के ढाबे के सामने एक अज्ञात कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना SSF (स्टेट सेफ्टी फोर्स) टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई।

SSF टीम ने मौके पर देखा कि घायल की हालत बेहद नाजुक थी। जिसकी जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पहचान अब्दुल गानी गाफी भट्टी (56 वर्ष) पुत्र सैफ उद्दीन भट्टी, निवासी सेनाबती, रामबन (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद मजीद आसिफ, पुत्र नजीर अहमद, निवासी सेनाबती रामबन ने घटना की पुष्टि की।

हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया था। SSF टीम ने कोन लगाकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और किसी अन्य दुर्घटना से बचाव किया। मामले की जानकारी लाधड़ा चौकी (थाना भोगपुर) में तैनात ASI सरबजीत सिंह को फोन के माध्यम से दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।SSF रूट नंबर 94502 (नूरपुर से चोलांग) पर तैनात ASI रणधीर सिंह और कांस्टेबल अमनदीप सिंह ने पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य को अंजाम दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments