Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeNationalफ्लाइट से आई महिला पैसेंजर के लगेज में मिले चार ड्रोन, पुलिस...

फ्लाइट से आई महिला पैसेंजर के लगेज में मिले चार ड्रोन, पुलिस जुटी जांच में

CENTRE NEWS EXPRESS (7 FEBRUARY DESRAJ)

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर DRI और कस्टम डिपार्टमेंट ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया इस दौरान टीम ने कुआलालंपुर से आई एक महिला पैसेंजर के सामान से 4 मिनी ड्रोन बरामद किए हैं।

इस घटना के बाद से एयरपोर्ट में सनसनी फैल गई है। सवाल यह है कि महिला आखिर चार ड्रोन एक साथ क्यों और किस काम से लेकर आई है। खबर है कि अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये ड्रोन किस मकसद से मंगवाए गए थे। मामले की आगे की जांच चल रही है और पैसेंजर से भी पूछताछ की जा रही है। देखना है कि अब इस विषय में क्या खबर सामने आती है।

आपको बता दें कि पंजाब सीमा पर ड्रोन मूवमेंट को लेकर वैसे भी बीएसएफ काफी सतर्क रहती है। ऐसे में एक साथ चार ड्रोन का महिला पैसेंजर के पास मिलना कई सवाल खड़े करता है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments