CENTRE NEWS EXPRESS (15 AUGUST DESRAJ)
Centre news express के मुख्य संपादक देसराज भुट्टा और उनकी होनहार बेटी मन्नत भुट्टा की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

देसराज भुट्टा ने कहा भारत में 15 अगस्त का दिन आजादी, गर्व और बलिदान का प्रतीक है। साल 1947 में इसी दिन देश ने अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्रता हासिल की थी। यह दिन सिर्फ एक ऐतिहासिक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया।

लेकिन 15 अगस्त सिर्फ भारत के लिए ही खास नहीं है। दुनिया के कई अन्य देशों ने भी इसी दिन गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाया। इस दिन की गूंज न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के कई कोनों में सुनाई दी, जिसने आजादी और आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी।



