Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
HomeNationalडेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे नाभा जेल, जानिए क्या...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे नाभा जेल, जानिए क्या है मामला

CENTRE NEWS EXPRESS (23 SEPTEMBER DESRAJ)

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पटियाला की नाभा जेल पहुचे। इसके बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी हो कि बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद हैं।

आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के बड़ी संख्या में अधिकारी मजीठिया के घर रेड डालने पहुंचे थे। गंभीर माहौल को देखते हुए उनके समर्थक भी सक्रिय रहें। जांच के दौरान कई दस्तावेज सामने आए जो मजीठिया के खिलाफ सबूत बने। इस जांच के दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र

मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।माना जा रहा है कि विजिलेंस कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। मजीठिया 26 जून से हिरासत में हैं।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments