CENTRE NEWS EXPRESS (16 OCTOBER DESRAJ)
पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
0दीवाली के त्योहार पर प्रदेश में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। बारिश न होने की स्थिति में हवा साफ होने में समय लग सकता है। बदलते मौसम और त्योहारी सीजन में लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई हैं।
प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
- बठिंडा 34.5
- अमृतसर 30.6
- लुधियाना 31.6
- पटियाला 33.3
- पठानकोट 31.1
- फरीदकोट 32.6
- गुरदासपुर 29.5
- अबोहर (फाजिल्का) 32.5
- होशियारपुर 29.9
- मोहाली 32.1
- पठानकोट (दूसरा) 30.8
- थीन डैम (पठानकोट) 29.1
- रोपड़ 31.5
- भाखड़ा डैम (रूपनगर) 31.4



