CENTRE NEWS EXPRESS (28 OCTOBER DESRAJ)
पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुरिया गैंग के तीन गिरफ्तार बदमाशों से 6 और पिस्तौल बरामद की हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मुनकरण सिंह दियोल, सिमरनजीत सिंह और जैवीर सिंह से ये हथियार जब्त किए।
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि एनकाउंटर के दौरान इनसे पहले 2 पिस्तौल मिली थीं, अब कुल 8 पिस्तौल बरामद हो चुकी है।
मुड़ली जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी जुग्गू भगवानपुरिया के करीबी साथी थे और इन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। ये पिस्तौल पंजाब में सक्रिय अपराधी गिरोहों को सप्लाई की जा रही थीं।
थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सप्लाई चेन के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



