Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeNationalहाथ मिलाया और गले लगाकर पीएम मोदी ने पुतिन का किया ग्रैंड...

हाथ मिलाया और गले लगाकर पीएम मोदी ने पुतिन का किया ग्रैंड वेलकम, गिफ्ट की रूसी भाषा में लिखी गीता, रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे की देखें PHOTOS

CENTRE NEWS EXPRESS (5 DECEMBER DESRAJ)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। पुतिन गुरुवार देर शाम भारत दौरे पर पहुंचे तो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) प्रोटोकॉल तोड़कर अपने सबसे जिगरी दोस्त पुतिन को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंच गए। व्लादिमीर पुतिन जैसे ही अपने प्राइवेट प्लेन से नीटचे उतरे प्रधानमंत्री मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी ने पुतिन से हाथ मिलाया और उसके बाद गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पुतिन कोरोना काल और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत पहुंचे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत का आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पर पारंपरिक डांस का प्रदर्शन किया गया. दोनों नेताओं ने कलाकारों की तारीफ की।

मोदी और ट्रंप दोनों नेता एयरपोर्ट से पीएम की कार में निकले और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे। करीब तीन महीने पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के बाद चीन के शहर तियानजिन में उन्होंने एक ही वाहन में साथ यात्रा की थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज शाम और कल उनके साथ होने वाली बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे दोनों देशों के लोगों को बहुत लाभ हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास में राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में डिनर आयोजित किया, जिसकी तुलना मॉस्को में जुलाई 2024 में पुतिन द्वारा किए गए पीएम मोदी के स्वागत से की जा रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत-रूस की दोस्ती मुश्किल समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन के भारत दौरे पर आए अपने अजीज दोस्त और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तोहफे में रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की. गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments