Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeNationalपंजाब की सड़कों में फिर से दौड़ेगी बसें, हड़ताल हुई खत्म

पंजाब की सड़कों में फिर से दौड़ेगी बसें, हड़ताल हुई खत्म

CENTRE NEWS EXPRESS (2 DECEMBER DESRAJ)

पंजाब के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अब बसें एक बार फिर से सड़कों पर दौड़ने वाली है। बीते दिनों चल रही बस की हड़ताल अब खत्म हो गई है। यह निर्णय सर्व सम्मति के बाद लिया गया है। इसके बाद से अब सामान्य तरीके से बसों का परिसंचालन होगा जिसे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी मिलेगी।

आपको बता दे कि पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल खत्म हो गई है। बीते 5 दिन से चल रही हड़ताल को आज कर्मचारियों की रिहाई और नौकरी से बहाल करवाने की मांग की सहमति के बाद यह हड़ताल को विराम मिल गया है। इस निर्णय के बाद एक बार फिर से डिपो में खड़ी 1600 सरकारी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी।

इस बारे में लुधियाना बस यूनियन के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था। जिसमें सभी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस दौरान कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया था और उन पर कई केस दर्ज किए गए थे। इसका भी सभी ने विरोध किया है। अब सहमति से हड़ताल खत्म हो गई है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments