CENTRE NEWS EXPRESS (16 FEBRUARY DESRAJ)
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट या कहें इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपोः 2026 आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करेंगे। ‘भारत मंडपम प्रदर्शनी क्षेत्र आज बंद रहेगा (उद्घाटन शाम पांच बजे) और प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी। कई देशों के प्रमुखों के अलावा टेक कंपनियों के सीईओ और कई दूसरे बड़े नाम शामिल होंगे। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट में मेन प्रोग्राम के साथ लगभग 500 इवेंट होंगे और टेक कंपनियों, एआई स्टार्ट अप्स और रिसर्च लैब्स समेत 800 से ज्यादा एग्जिबिटर अपने एआई प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस की एग्जिबिशन लगाएंगे।
पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन आज (16) से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा। यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और टेक्नोलॉजी आम नागरिक तक पहुंचेगी।
इस आयोजन का मकसद ग्लोबल एआई इकोसिस्टम के भीतर नयी साझेदारियों को बढ़ावा देना है। साथ ही ही व्यावसायिक अवसर पैदा करना है। प्रदर्शनी में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो कृत्रिम मेधा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं. यह सम्मेलन आज से 20 फरवरी तक आयोजित होगा।
कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समिट में कम से कम छह देशों के प्रधानमंत्री और फ्रांस और ब्राजील समेत सात देशों के राष्ट्रपति भाग लेंगे। इनके अलावा 45 देशों के मिनिस्ट्रियल डेलीगेशन और यूनाइडेट नेशन्स समेत कई इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के बड़े अधिकारी इस समिट में हिस्सा लेंगे। साथ ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, एनवीडिया के फाउंडर Jensen Huang, डीपमाइंड के सीईओ Demis Hassabis, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट Brad Smith और क्वालकॉम के सीईओ Cristiano Amon इस समिट में हिस्सा लेने दिल्ली आ रहे हैं।
एक्सपो में 300 से ज्यादा चुनिंदा प्रदर्शनी
इस एक्सपो में एआई तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के मंडप भी होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं। इस एक्सपो में 300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे, जिन्हें तीन मुख्य विषयों – लोग, ग्रह और उन्नति के आधार पर तैयार किया गया है।



