Monday, February 16, 2026
Google search engine
HomeNationalमहाशिवरात्रि पर सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में भव्य शिव पूजन: धूमधाम से...

महाशिवरात्रि पर सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में भव्य शिव पूजन: धूमधाम से आयोजित, परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

CENTRE NEWS EXPRESS (16 FEBRUARY DESRAJ)

पर्यावरण रक्षक शिवरात्रि सफलतापूर्वक संपन्न — डॉ. सूफी राज जैन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के सभी संकल्प हुए लागू.महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन के मार्गदर्शन में इस वर्ष पर्यावरण रक्षक शिवरात्रि अभियान को पूर्ण रूप से लागू करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जीव सेवा से जुड़े सभी संकल्पों को व्यवहारिक रूप से अमल में लाया गया।डॉ. जैन ने कहा कि भगवान शिव केवल मंदिरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण प्रकृति में विद्यमान हैं, इसलिए प्रकृति की सेवा ही सच्ची शिव-पूजा है। इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के अंतर्गत किए गए प्रमुख कार्य:

  1. बेल वृक्षारोपण अभियान
    श्रद्धालुओं द्वारा “एक व्यक्ति-एक बेल पौधा” संकल्प के तहत बड़ी संख्या में बेल के पौधे लगाए गए। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर हरित वातावरण बनाने की शुरुआत की गई।
  1. प्लास्टिक-मुक्त शिवरात्रि
    मंदिर परिसर को पूर्णतः सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त रखा गया। श्रद्धालुओं को कपड़े और मिट्टी के पात्रों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
  2. अभिषेक जल का सदुपयोग
    शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल और दूध को पौधों और वृक्षों की जड़ों में प्रवाहित किया गया। गुरु माँ दिव्या जी ने अभिषेक जल को हरित क्षेत्र तक पहुँचाया गया, जिससे जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
  1. पशु सेवा अभियान
    बेसहारा पशुओं को भोजन, पानी और चारा उपलब्ध कराया गया। शिव-भक्ति मानते हुए भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ पशु सेवा में भाग लिया।
  2. मन एवं समाज की स्वच्छता का संदेश कार्यक्रम के दौरान प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया गया तथा लोगों को नफरत, अहंकार और द्वेष त्यागकर सहअस्तित्व की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


  1. अंत में डॉ. सूफी राज जैन ने कहा कि महादेव आडंबरों से नहीं, बल्कि पर्यावरण और जीवों की रक्षा से प्रसन्न होते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल समाज में स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments