Saturday, February 28, 2026
Google search engine
HomeNationalचंडीगढ़ अदालत में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, दिल्ली में जरूरी बैठक...

चंडीगढ़ अदालत में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, दिल्ली में जरूरी बैठक का दिया हवाला

CENTRE NEWS EXPRESS (28 FEBRUARY DESRAJ)

। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला करीब आठ साल पुराने मानहानि के एक केस से जुड़ा है। अदालत में उनकी उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन उनकी ओर से वकीलों ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की।

सुखबीर बादल के वकील राजेश राय ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि बादल शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली गए हुए हैं। याचिका में स्पष्ट किया गया कि बैठक सुबह 11:30 बजे निर्धारित थी, जिस कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी, बल्कि जरूरी कार्य की वजह से थी। वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि अगली सुनवाई पर सुखबीर बादल खुद पेश होंगे।

क्या है 8 साल पुराना यह मामला?

यह विवाद साल 2017 का है। मोहाली निवासी और अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने सुखबीर बादल के खिलाफ IPC की धारा 499 के तहत मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments