Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeNationalसमर सीजन में यात्रियों को राहत, फिरोजपुर–पटना के बीच स्पेशल ट्रेन 21...

समर सीजन में यात्रियों को राहत, फिरोजपुर–पटना के बीच स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से, हफ्ते में एक दिन चलेगी

सेंटर न्यूज़ एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा


गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर छावनी से पटना के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर छावनी से हर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी और करीब 30 घंटे का सफर तय कर अगले दिन शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04615 पटना से हर बुधवार रात 8:20 बजे चलेगी और लगभग 27 घंटे बाद रात 11:55 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे लगाए जाएंगे।

यह स्पेशल ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, रायबरेली, वाराणसी, बक्सर, आरा और दानापुर समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे बीच के शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की गई है, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। रेलवे का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ के समय यात्रा ज्यादा सुगम हो जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, ताकि गर्मियों में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments