सेंटर न्यूज़ एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि 24 अप्रैल शाम 8 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल केवल खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंपस में ही की जाएगी। शहर के बाकी हिस्सों में कोई ब्लैकआउट नहीं होगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है। वहीं, पंजाब के अन्य जिलों में भी सीमित क्षेत्रों में इसी तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।



