Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeNationalधौलपुर के पास दौड़ती ट्रेन में भड़की आग, कर्मचारी की सूझबूझ से...

धौलपुर के पास दौड़ती ट्रेन में भड़की आग, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। जालंधर (देसराज भुट्टा)

बुधवार तड़के पंजाब की दिशा में जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी के चलते आग लगने का मामला सामने आया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से लुधियाना की ओर जा रही दुर्ग-लुधियाना एक्सप्रेस (15549) जब धौलपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुजर रही थी, तभी एक जनरल कोच से धुआं उठता दिखाई दिया।

सुबह करीब 5:52 बजे ड्यूटी पर मौजूद रेलवे पॉइंट्स मैन ने कोच के नीचे की ओर से निकलती लपटों को देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। लोको पायलट ने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रोक दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोच के ब्रेक पैडल के पास आग लगी थी, जो तेजी से फैल सकती थी। ट्रेन के रुकते ही कोच में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई और लोग जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान तक वहीं छोड़कर बाहर निकल आए।

कोच में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रेन को कुछ देर बाद आगे के लिए रवाना कर दिया।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments