Sunday, May 17, 2026
Google search engine
HomePoliticalराजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, धुआं उठते ही मचा हड़कंप; 68 यात्रियों...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, धुआं उठते ही मचा हड़कंप; 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

केरल से दिल्ली जा रही त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने जैसी स्थिति बनने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के दो कोचों से धुआं निकलता देख गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया और राहत कार्य शुरू किया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने करीब 15 मिनट के भीतर 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पहले एक कोच में जलने की गंध महसूस हुई, फिर धीरे-धीरे धुआं फैलने लगा। एहतियात के तौर पर यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित कोचों की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

यात्रियों ने बताया कि अचानक धुआं भरने से कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया था, लेकिन रेलवे स्टाफ की तेजी और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments