Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
HomeNationalBRICS Summit में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा, सितंबर में भारत...

BRICS Summit में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा, सितंबर में भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

नई दिल्ली में सितंबर 2026 में होने वाला BRICS Summit इस बार पूरी दुनिया की नजरों में रहेगा। चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के भारत आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, चीन ने भारत को संकेत दिए हैं कि अगर परिस्थितियां सामान्य रहीं तो शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंच सकते हैं।

करीब सात साल बाद होने वाला यह संभावित दौरा भारत-चीन संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सीमा विवाद और कूटनीतिक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच यह मुलाकात नई दिशा दे सकती है।

इसी सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है। रूस की सरकारी एजेंसी TASS के मुताबिक पुतिन BRICS सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। क्रेमलिन के सलाहकार Yuri Ushakov ने भी इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों की मानें तो BRICS Summit के दौरान पुतिन और शी जिनपिंग के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। ऐसे में नई दिल्ली वैश्विक राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रही है।

हाल ही में रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov भी भारत आए थे, जहां उन्होंने BRICS देशों की बैठक में हिस्सा लिया था। अब सितंबर में होने वाला शिखर सम्मेलन भारत की कूटनीतिक ताकत दिखाने वाला बड़ा मंच माना जा रहा है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments