Friday, June 26, 2026
Google search engine
HomePoliticalपटियाला में CM मान का विपक्ष पर हमला: बोले— अफवाहों और फर्जी...

पटियाला में CM मान का विपक्ष पर हमला: बोले— अफवाहों और फर्जी Video से नहीं रुकेगा विकास का काम

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

पटियाला में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर अवसर देने की बात कही।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे और भ्रामक वीडियो फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

CM मान ने कहा कि उनकी सरकार जनता के सामने काम और विकास के एजेंडे के साथ जा रही है। उनका कहना था कि सरकार के मंच से शिक्षा, खेल, रोजगार और बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है, जबकि विपक्ष अलग तरीके से राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में सहयोग और भागीदारी की अपील भी की।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments