सेंटर न्यूज एक्सप्रेस । देसराज भुट्टा
अकाल तख्त साहिब की ओर से सिख विधायकों और मंत्रियों को तलब किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अमृतसर में अहम बैठक बुलाने की तैयारी की है। इस बैठक में पार्टी के विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर साझा रुख तय करने और विधायकों को दिशा-निर्देश देने पर विचार कर सकता है।
बताया जा रहा है कि अकाल तख्त सचिवालय ने पंजाब के सिख विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को 29 जून को उपस्थित होने के लिए कहा है। यह मामला हाल में पारित कानून को लेकर उठे विवाद से जुड़ा हुआ है।
अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बैठक पर रहेगी कि पार्टी की ओर से आगे क्या फैसला लिया जाता है और पेशी को लेकर क्या रुख सामने आता है।



