Friday, July 17, 2026
Google search engine
HomePunjabमोदी के जालंधर दौरे से शहर में ट्रैफिक प्लान बदला, देखें किस...

मोदी के जालंधर दौरे से शहर में ट्रैफिक प्लान बदला, देखें किस रास्ते पर रहेगा डायवर्जन और कहां से मिलेगी एंट्री

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर शुक्रवार को पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने 31 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है, जबकि बाहरी जिलों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। ऐसे में यदि आप आज शहर के भीतर या बाहर यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

31 प्रमुख स्थानों पर बदला ट्रैफिक रूट

क्रमस्थानट्रैफिक व्यवस्था / डायवर्जन
1सेक्रेटेरिएट कटजीएनए चौक की बजाय दशहरा ग्राउंड की ओर
2जीएनए चौकदीप नगर का ट्रैफिक बस स्टैंड की ओर
3महिरू बैरियरजरूरत अनुसार ट्रैफिक नियंत्रित
4बब्बेआना टी-प्वाइंटबस स्टैंड की ओर रूट बदला जाएगा
5नंगल शामा चौककपूरथला जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से
6दिलवां चौकटोल रोड की ओर डायवर्ट
7रामामंडी फ्लाईओवरपुलिस निर्देशानुसार आवाजाही
8बीएसएफ चौकदीप नगर का ट्रैफिक जीएनए चौक की ओर
9दीप नगरबस स्टैंड की ओर डायवर्ट
10बस स्टैंड पुलकरतार नगर होकर गुरु नानकपुरा
11अर्बन एस्टेट कटदादी पीर लाइट चौक की ओर
12चैरिटी अस्पतालकिशनपुरा कट व लाइट चौक की ओर
13बीबीएमबी लिंक रोडयू-टर्न लेकर गुरु नानकपुरा
14पठानकोट चौकवर्कशॉप व कपूरथला चौक की ओर
15ट्रांसपोर्ट नगरटीवी सेंटर की ओर
16किशनपुरा चौकवैकल्पिक मार्ग से पठानकोट चौक
17लम्मा पिंड चौकमकसूदां की ओर
18लम्मा पिंड पुलमकसूदां की ओर
19नक्कड़ चौकहरदयाल चौक की ओर
20कपूरथला चौकवर्कशॉप चौक व गुरु रामदास चौक
21वर्कशॉप चौकमकसूदां सब्जी मंडी की ओर
22मकसूदां चौककिशनपुरा की ओर
23वेरका मिल्क प्लांटकरतारपुर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से
24समरा चौकअर्बन एस्टेट फेज-2 की ओर
2566 फुटी रोडअर्बन एस्टेट फेज-2 की ओर
26लिंक रोडअर्बन एस्टेट फेज-2 लाइटों की ओर
27अर्बन एस्टेट फेज-2ताज टी-प्वाइंट की ओर
28ताज टी-प्वाइंटदुल्लन पैलेस रोड की ओर
29दुल्लन पैलेस गोल चौककिशनपुरा की ओर
30वडाला चौकवडाला गांव मार्ग से आवाजाही
31जंडू सिंघासामान्य ट्रैफिक, पुलिस निगरानी रहेगी

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट

गंतव्यनिर्धारित वैकल्पिक मार्ग
कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, हुसैनपुरनक्कड़ चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट और पठानकोट चौक से वैकल्पिक रूट
लुधियानासमरा चौक, 66 फुटी रोड, जामशेर, जीएनए चौक और हाईवे के जरिए आवाजाही
पठानकोटपठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, नक्कड़ चौक और बस स्टैंड मार्ग

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वीवीआईपी रूट पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। यदि सफर करना जरूरी हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और घर से समय से पहले निकलें। सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई स्थानों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका भी जा सकता है। ऐसे में मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इससे न केवल आपकी यात्रा आसान होगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments