Saturday, July 18, 2026
Google search engine
HomeNational10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों की तैयारी तेज, अगले साल...

10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों की तैयारी तेज, अगले साल हो सकती है नई शुरुआत

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में 10 और 20 रुपये के नोटों को नए स्वरूप में जारी करने की दिशा में तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों मूल्यवर्ग के लिए पॉलीमर (प्लास्टिक आधारित) नोट लाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए पॉलीमर शीट उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 18 अगस्त तक जमा किया जा सकता है।

यदि योजना को अंतिम मंजूरी मिलती है तो अगले वर्ष से 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट प्रचलन में आ सकते हैं। पॉलीमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक मजबूत और टिकाऊ माने जाते हैं। इन पर पानी, नमी और गंदगी का असर कम होता है, जिससे इनकी उम्र बढ़ जाती है और बार-बार नए नोट छापने की जरूरत भी कम पड़ती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पॉलीमर नोटों में आधुनिक सुरक्षा फीचर जोड़े जा सकते हैं, जिससे नकली नोटों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन सहित कई देशों में इस तरह की करेंसी पहले से सफलतापूर्वक इस्तेमाल की जा रही है।

हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने अभी तक पॉलीमर नोट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अंतिम फैसला निविदा प्रक्रिया और आगे की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments